{"_id":"5b1437a14f1c1bb36e8b6077","slug":"101528051617-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी सरकार-कर्णदेव कंबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी सरकार-कर्णदेव कंबोज
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा करेगी सरकार: कंबोज
फोटो संख्या-10
कैथल। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री श्री कर्ण देव कांबोज ने कहा कि सरकार द्वारा जनता से किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा योजनाओं को ऑनलाइन करने से केवल खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 500 करोड़ सालाना की बचत हो रही है। राज्यमंत्री रविवार को जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी सेमिनार में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंत्योदय व सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्रों का चरितार्थ करते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसानों को जोखिम मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वित की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, राव सुरेंद्र सिंह, मार्किट कमेटी कैथल के चेयरमैन राजपाल तंवर, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश के सह संयोजक सुरेश गर्ग नौच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष हजवाना ने अपने विचार व्यक्त किए तथा सरकार की उपलब्धियों का वर्णन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, अजीत चहल पाला राम सैनी, कुमारी संगीता मौजूद रहे।