फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हल्की बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल

हल्की बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल

Tue, 12 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
हल्की बूंदाबांदी, दिन भर छाए रहे बादल
बूंदा-बांदी से 6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को सुबह से ही छाए बादलों व दिन में कई बार हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सोमवार को 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। लोग दिन में ठिठुरते नजर आए। कृषि विशेषज्ञ इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बता रहे हैं।
सोमवार सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। आसमां बादलों से ढंका हुआ था। दिन भर यही स्थिति रही। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रुक-रुक कर छींटे पड़ते रहे। जिस कारण तापमान गिर गया। दिन में दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियां हुईं तो स्कूली बच्चे भी ठंड से ठिठुरते रह। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान शनिवार के 24 डिग्री सेल्सियस की बजाए 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह यह एक समय में 26 डिग्री सेल्सियस भी हो गया था। लेकिन बाद दोपहर तक यह 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सोमवार को 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डा. धर्मबीर डागर ने कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए पूरी तरह से मुफीद है। इससे फसल में लाभ होगा। साथ ही तापमान में गिरावट से फसल को फल-फूलने का अवसर मिलेगा। यदि पाला जमता है तो किसान अपनी फसल में सिंचाई करें। ताकि पाले से फसल को नुकसान ना हो। यह मौसम 13 दिसंबर तक रह सकता है। इस दौरान बरसात भी हो सकती है। इसके बाद कोहरा भी छा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक रुक हुई हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडसीवन। कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में हुई रुक रुक कर हलकी बूंदाबांदी हुई। मौसम का मिजाज बदल गया व एकाएक सर्दी काफी बढ़ गई। रबी की फसलों के लिए बरसात बहुत ही अच्छी बताई जा रही है। बता देें कि नवम्बर माह में तो कई दिन धूंध भी पड़ी थी व सर्दी भी अधिक थी। दिसंबर माह में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। कयास लगाए जा रहे थे की मौसम में परिवर्तन हो गेहूं की फसल में ठण्ड की आवश्यकता होती है तभी फसल की बढ़वार होती है। मौसम ने एकाएक करवट ली व सर्दी भी अधिक हो गई। सूखी ठंड में गले की बीमारी, खांसी, जुकाम जो अधिक हो रही थी बरसात के बाद इन बीमारियों में भी कमी आएगी। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आगे और अधिक सर्दी होने की सम्भावना है।



दिन भर छाए रहे बादल, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
गेहूं की फसल के लिए लाभदायक रहेगा तापमान, 13 दिसंबर तक रहेगा इसी तरह मौसम

फोटो संख्या-21 व 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed