{"_id":"5946ca8e4f1c1b123b8b4668","slug":"101497811598-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंगली थामकर चलना सिखाता है पिता : पंकज गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उंगली थामकर चलना सिखाता है पिता : पंकज गुप्ता
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेसीआई कैथल सेंट्रल ने मनाया फादर्स-डे
कैथल। जेसीआई कैथल सेंट्रल ने प्रधान जेसी पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में फादर्स-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर विंग के बच्चों ने जेजे विंग चेयरपर्सन अनन्या मित्तल के साथ मिलकर फादर्स डे मनाने के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने अपने पिता को सरप्राइज गिफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। साथ ही अपने पिता के साथ कई गेम्स भी खेले। प्रधान पंकज गुप्ता ने बताया कि पिता एक ऐसा शख्स है, जिसके बिना हर व्यक्ति की जिंदगी अधूरी है। पिता हर बच्चे के लिए ईश्वर का रूप है, एक अनमोल अटूट रिश्ता है. जब एक बच्चा दुनिया में जन्म लेता है तब पिता उसका सहारा बन कर, उसकी उंगली थाम कर उसे चलना सिखाता है, उसे बोलना सीखाता है। कार्यक्रम निर्देशक अंकुश किठानिया ने जीवन में पिता के महत्व के बारे में बताया कि बच्चा अपने पिता की गोद में सेफ महसूस करता है। जेसीआई कैथल सेंट्रल के वरिष्ठ सदस्य सुषम कपूर ने बताया कि फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधान पंकज गुप्ता, दीपक मित्तल, अंकुश किठानियां, गिरीश गर्ग, सुरेन्द्र कत्याल, रोहित सरदाना, सचिन मित्तल, सुषम कपूर, धीरज गुप्ता, दीपक बंसल, विशू मंगला, दीपक मंगला, सुमित गुप्ता, योगेश भंडूला, अरुण गर्ग, पंकज बंसल, मनीष गोयल, गौत्तम अग्रवाल, रोहन कत्याल, आनन्या कपूर मौजूद थीं।