{"_id":"67fbeee3be98833d2d06e8e3","slug":"100-people-donated-blood-in-the-camp-kaithal-news-c-245-1-sknl1010-130582-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 100 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा के ऑडिटोरियम हॉल में जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों की स्मृति में खंडालवा मटौर खेड़ी भालंग सेवा समिति की ओर से दूसरा विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के शुभारंभ पर कार्यक्रम में नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग व महंत रूपनाथ महाराज ने दीप जलाए व जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। शिविर में 100 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह ने समाज से आह्वान किया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। महंत रूपनाथ ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम रक्तदान है। शिविर में पहुंचे रक्तदाता मंजीत कुराड़ ने बताया कि वह अब तक 60 बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं, रक्तदाता जगमग ने 34 बार, मास्टर नरेश ने 28 बार, मास्टर जोगी राम शर्मा ने 20वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि हर बार रक्तदान करने पर उन्हें आत्मिक सुख और संतोष की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों और मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, पूर्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलीप सिंह, प्रधानाचार्या बिमला सिरोही डॉ. विनोद कंसल, डॉ. सोनाली ढिल्लो, प्रधान पाल सिंह, कृष्ण पटवारी, जगमग, पुषपिंद्र, राममेहर ठेकेदार, रामनिवास, बलजीत सिंह, कर्मबीर सिंह, कर्ण सिंह, ऋषिपाल, भगवानाराम, कर्मबीर जांगड़ा, शमशेर जांगड़ा, जगदीश बनवाला,जसमेर व खिलाड़ी मनीषा मौण आदि मौजूद थे।