{"_id":"414d87d8b833a15a1b0e93615812cb6e","slug":"kaithal-and-panipat-overall-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल और पानीपत ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल और पानीपत ओवरऑल विजेता
रतिया/फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2013 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला फतेहाबाद की रतिया में डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराज्यीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम बलजीत सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा और समाजसेवी संजय गर्ग थे।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डा. संजय चुघ ने की। टूर्नामेंट में लड़कों में नवजोत डीएवी कैथल और लड़कियों में मनीषा डीएवी कैथल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। ओवरऑल ट्राफी डीएवी कैथल और डीएवी पानीपत को संयुक्त रूप से दी गई।
एसडीएम बलजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की हार-जीत मायने नहीं रखती। इससे कहीं ज्यादा मायने रखता है कि खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचे।
100 मीटर लड़काें की दौड़ में कैथल प्रथम, पानीपत द्वितीय और चंडीगढ़ तृतीय रहा। लड़कियों की दौड़ में कैथल प्रथम और द्वितीय स्थान पर काबिज रहा, जबकि पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
200 मीटर लड़कों की दौड़ में पानीपत प्रथम, कैथल द्वितीय और चंडीगढ़ तृतीय रहे। लड़कियों की दौड़ में कैथल प्रथम व द्वितीय और पानीपत तृतीय रहा। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय कैथल क्षेत्र रहा।
विज्ञापन
लड़कियों की दौड़ में दमनदीप डीएवी पुण्डरी (गुड़गांव), सिमरन चौधरी, डीएवी पुण्डरी द्वितीय व शिवानी डीएवी कैथल रहा।
800 मीटर लड़काें की दौड़ में पानीपत पहले और दूसरे स्थान पर काबिज रहा, जबकि कैथल तृतीय रहा। 800 मीटर लड़कियों की दौड़ में मनीषा डीएवी कैथल प्रथम, नक्की नारनौंद द्वितीय और मोनिका डीएवी कैथल तृतीय रही।
1500 मीटर लड़कों की दौड़ में पानीपत पहले, चंडीगढ़ दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की दौड़ में क्रमश: प्रथम व द्वितीय कैथल तथा पानीपत तृतीय रहा। रिले दौड़ लड़कियों में पुंडरी (गुड़गांव) प्रथम, पानीपत द्वितीय और चंडीगढ़ क्षेत्र तृतीय रहा।
लड़कों में गुड़गांव प्रथम, पानीपत द्वितीय और चंडीगढ़ तृतीय रहा। जूडो 65 किलो वर्ग में लड़कों में प्रदीप डीएवी थर्मल पानीपत प्रथम और महेश डीएवी पंचकूला द्वितीय रहा।
71 किलो लड़कों में राहुल प्रथम, हरप्रीत डीएवी पंचकूला द्वितीय रहा। लड़कियाें की 61 किलो वर्ग जूडो में निशा डीएवी कैथल प्रथम, प्रज्ञा डीएवी हुडा पानीपत द्वितीय रही।
57 किलो वर्ग में तनिशा डीएवी पानीपत प्रथम रही। बैडमिंटन लड़कियों में डीएवी पंचकूला प्रथम और डीएवी इस्माइलाबाद द्वितीय रहा। बैडमिंटन लड़कों में डीएवी कुरुक्षेत्र प्रथम और डीएवी रतिया द्वितीय रहा। हैंडबाल लड़कियों में डीएवी कुरुक्षेत्र प्रथम और रतिया द्वितीय रहा।
बॉस्केट बाल लड़कों में हुडा पानीपत प्रथम और कैथल द्वितीय रहा। लड़कियों में फतेहाबाद प्रथम और यमुनानगर द्वितीय रहा। ऊंची कूद प्रतियोगिता में मौसम नारनौंद प्रथम, ज्योति सूरजपुर द्वितीय और मन टोहाना तृतीय रही।
लंबी कूद में निकिता हैली मंडी प्रथम, मनीषा कैथल द्वितीय और मन टोहाना तृतीय रही। गोला फेंक में राशि नारनौंद प्रथम, मीनाक्षी कैथल द्वितीय और साक्षी सूरजपुर तृतीय रही।
चक्का फेंक में मानसी हैली मंडी प्रथम, माधवी कैथल द्वितीय और अंजलि जाखल तृतीय रही। ऊंची कूद में लड़कों में मुकेश पानीपत प्रथम, नीरज नारायणगढ़ द्वितीय और वागेश नारनौंद तृतीय।
लंबी कूद में अक्षयपाल सूरजपुर प्रथम, रमनदीप सफीदों द्वितीय और आदित्य नारनौंद तृतीय रहा।