फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Johad leaving 150 Viper

देवली गांव की जोहड़ से निकले 150 सांप

Fri, 03 Jan 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला पलवल
अमर उजाला पलवल Updated Fri, 03 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Johad leaving 150 Viper
जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर बसे गांव देवली में पंचायती जमीन पर स्थित पोखर (जोहड़) से शुक्रवार दोपहर अचानक सांप निकलनेे लगे। वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जोहड़ पर पहुंचे ग्रामीणों न जब भारी संख्या में निकले इन सांपों को देखा तो वे आश्चर्यचकित रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत मामले की सूचना सांप पकड़ने वाले सपेरों व वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को दे दी। सूचना के बाद भी सपेरे मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सांपों की संख्या करीब 200 से अधिक हो सकती है। ग्रामीणों ने कुछ सांपों को मार दिया और कुछ को सर्दी में अकड़ा होने के कारण पकड़ कर कट्टा में भर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जोहड़ में सांपों का बैमरा (घर) है। जोहड़ में पिछले कुछ दिनों से एक गद्दा तैर रहा था। पानी सूखने के साथ ही गद्दा एक जगह पड़ा रहा। शुक्रवार को गांव के कुछ बच्चे जोहड़ में खेल रहे थे उन्होंनेे उक्त गद्दे को हटा दिया। गद्दे के हटाते ही वहां सांप निकलने लगे। सांप एक के बाद एक कर निकलते देख बच्चे घबरा गए और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन जीव विभाग के अधिकारियों व सपेरों आने से पूर्व ही सांपों को कट्टों में भरना शुरू कर दिया। सर्दी की वजह से सांप अकडे़ हुए थे। गांव वालों ने बताया कि पंचायत की लगभग 22 एकड़ जमीन है। इस जमीन में बड़ी जोहड़ है। इस जोहड़ के साथ-साथ सांपों के बैमरा बने हुए हैं। गांव वालों का कहना है कि जोहड़ में आए दिन सांप निकलते रहते हैं।


गांव देवली के सरपंच महीपाल के बेटे बब्बर व मुकेश ने बताया कि पंचायती जमीन में सांप निकलने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं, लेकिन इतनी संख्या में एक साथ पहली बार निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed