{"_id":"63505fb90645347320301bcc","slug":"zip-election-37-ba-pass-candidates-nominated-gurmail-from-most-educated-ward-1-jind-news-rtk661373363","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप चुनाव : 37 बीए पास उम्मीदवारों ने नामांकन, सर्वाधिक शिक्षित वार्ड-1 से गुरमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप चुनाव : 37 बीए पास उम्मीदवारों ने नामांकन, सर्वाधिक शिक्षित वार्ड-1 से गुरमेल
विज्ञापन
जींद। पंचायती चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। जिला परिषद पार्षद पद को लेकर पूरा दिन लघु सचिवालय में गहमा-गहमी का दौर रहा और उम्मीदवारों की भीड़ जमा रही। इस बार जिला परिषद की पढ़ी-लिखी कैबिनेट बनेगी, क्योंकि इस बार अधिकतर उम्मीदवार बीए पास हैं।
इसके अलावा एमबीए, एम कॉम, बी-टेक, एम फिल, एमएसी, बीएससी और बीएड पास किए हुए उम्मीदवार भी हैं। इनसे भी ज्यादा पढ़ा-लिखा वार्ड-एक से उम्मीदवार गुरमेल है, जो कि पीएचडी कर रहें हैं। वे मास कम्युनिकेशन से स्नातकोत्तर हैं। वे सहायक प्रोफेसर के पद पर रहकर बच्चों को पढ़ा भी चुके हैं। इस बार 37 बीए पास उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। एक उम्मीदवार एमबीए पास है। इसके अलावा एमबीए, एम कॉम, बी कॉम, एमफिल, एमएससी, बीएएसी और एक बीएड पास हैं।
वार्ड-4 और 6 से एक-एक उम्मीदवार बीए पास
जिला परिषद के 25 वार्डों के लिए हुए नामांकन में वार्ड-4 और वार्ड 6 से केवल एक-एक उम्मीदवार बीए पास है जबकि वार्ड-3 में मात्र 10वीं और 12वीं पास है। वार्ड-2 में एक उम्मीदवार एमफिल पास किए हुए है। वार्ड-11 में एक उम्मीदवार बीए, बीएड पास है। वार्ड-17 से एक उम्मीदवार एमबीए पास है। वार्ड-19 से एक उम्मीदवार बीएससी पास हैं। वार्ड-20 से महिला उम्मीदवार एम कॉम पास है। वार्ड-21 से एक उम्मीदवार बी-टेक किए हुए है। सबसे अच्छी बात यह है कि वार्ड-5 से सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार बीए पास हैं।
विज्ञापन
7 वार्डों में 10वीं, 12वीं पास संभालेंगे कुर्सी
जिप के 15 वार्डों में पढ़े-लिखे पार्षद लोगों की समस्या सुनेंगे वहीं 7 वार्डों से चुनकर आने वाले 10वीं और 12वीं पास पार्षद कुर्सी संभालेंगे। इन सात वार्डों में केवल 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार हैं, जिनमें वार्ड-3, वार्ड-9, वार्ड-13, वार्ड-15, वार्ड-16, वार्ड-18 और वार्ड-24 शामिल हैं। इनके अलावा वार्ड-12 में केवल दो ग्रेजुएट हैं। वार्ड-22 से अकेली ऐसी महिला उम्मीदवार हैं जो बीए पास हैं।