फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Zilla Parishad chairperson representative Kuldeep Randhawa adopted ten TB patients

Jind News: टीबी के दस मरीजों को जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने लिया गोद

Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad chairperson representative Kuldeep Randhawa adopted ten TB patients
जींद। जिला को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी विभागों के अधिकारियों व समाजसेवियों से अपील की गई है कि वह टीबी के खात्मे में अपना सहयोग दें। इसके तहत जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं जजपा के प्रदेश प्रचार सचिव कुलदीप रंधावा ने शुक्रवार को पीएचसी निडाना में स्वास्थ्य विभाग से दस टीबी के मरीजों को गोद लिया है। ताकि उनको बेहतर खाद्य सामग्री भेंट कर उनको शीघ्र स्वस्थ किया जा सके।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप लोहान व जिला समन्वयक कोमल ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा निक्षय मित्र बनाने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए वह अधिकारियों, कर्मचारियों नेताओं व समाजसेवियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में टीबी के अधिकतर मरीज वह हैं, जिनकी आर्थिक हालत कमजोर है। इसके लिए वह समय पर अपने खानपान का ज्यादा ध्यान नहीं रख पाते।
विज्ञापन

उनको दवाइयां भी लंबे समय तक खानी पड़ती हैं। इनके साथ मरीजों को ज्यादा खुराक की आवश्यकता होती है, जिसको यह परिवार वहन नहीं कर सकते। इसलिए निक्षय मित्त योजना के तहत लोगों को खाद्य सामग्री भेंट करनी होती है। इन मरीजों को गोद लेकर प्रोटीन युक्त पोषाहार देकर समाज के लिए नेक कार्य किया जा सकता है। इस अवसर पर एसटीएस अंकुरए विजेंद्र व विरेंद्र भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में पहले भी 320 के लगभग मरीजों को लिया है गोद

जिला समन्वयक क्षय रोग कोमल देवी ने बताया कि जिले में अधिकारियों व समाजसेवियों ने पहले भी इस योजना के तहत लगभग 320 मरीजों को गोद लिया हुआ है। वह मरीजों को प्रतिमाह प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री भेंट करते हैं। जिसके चलते पीड़ितों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। इसके अलावा जो सभी समाजसेवी आगे आकर इन मरीजों को गोद लेकर खाद्य सामग्री भेंट करना चाहता है। वह विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।



फोटो कैप्शन

26जेएनडी26: मरीजों को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा। संवाद

फोटो कैप्शन

26जेएनडी26: मरीजों को खाद्य सामग्री भेंट करते हुए जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed