फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Yuva Mitra Mandal will get 35 girls married

Jind News: युवा मित्र मंडल करवाएगा 35 लड़कियों की शादी

Fri, 15 Mar 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yuva Mitra Mandal will get 35 girls married
जींद। युवा मित्र मंडल 17 मार्च को जरूरतमंद परिवारों की 35 लड़कियों का सामूहिक विवाह अर्जुन स्टेडियम में करवाएगा। इसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी को आमंत्रित किया गया है। वहीं पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. सुभाष चंद्रा, जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, सिरसा से विधायक गोपाल कांडा, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन अर्चना शर्मा शामिल होंगे। युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला ने बताया कि उनकी संस्था साल 2014 से जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की शादी करवा रही है। विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अब तक 265 लड़कियों की शादी करवा चुके हैं। सामूहिक शादी समारोह में शादी के लिए 70 से ज्यादा परिवारों का आवेदन संस्था के पास आया था। उनमें से 35 जरूरतमंद लड़कियों का चयन किया गया। संस्था की तरफ से अर्जुन स्टेडियम में टेंट लगवाया जा रहा है। जहां खाने की व्यवस्था, शादी के लिए ब्राह्मण व अन्य व्यवस्था संस्था ने की हैं। शादी में लड़कियों को विवाह के दौरान जरूरत का सामान भी संस्था की तरफ से दान में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed