{"_id":"6669cb4c65666bdecb071983","slug":"youths-riding-a-fortuner-looted-rs-120-lakh-from-a-person-jind-news-c-199-1-sroh1009-118362-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लूटे
Wed, 12 Jun 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 12 Jun 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा गांव के नजदीक बिना नंबर प्लेट की फाॅर्च्यूनर गाड़ी से आए युवकों ने स्कूटी सवार व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव छात्तर निवासी अजब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह स्कूटी से 1.20 रुपये की रकम जमा करवाने के लिए गांव अलेवा एचडीएफसी बैंक जा रहा था। निर्माणाधीन जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे के पास पहुंचा तो फाॅर्च्यूनर सवार युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। गाड़ी में चार-पांच युवक बैठे हुए थे। स्कूटी रुकते ही गाड़ी में आगे बैठे युवक ने झपट्टा मार कर उसकी जेब से पॉलिथीन छीन ली। इसमें 1.20 लाख रुपये की नकदी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी गाड़ी से फरार हो गए। अलेवा थाने के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजब सिंह की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी सवारों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।