फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths expressed anger over the poor condition of MG Road and reached there to block it.

Jind News: एमजी रोड की बदहाली पर युवाओं का फूटा गुस्सा, जाम लगाने पहुंचे

Tue, 01 Sep 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youths expressed anger over the poor condition of MG Road and reached there to block it.
सफीदों। शहर के महात्मा गांधी (एमजी) रोड की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। छात्र नेता अजीत पाथरी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी एमजी रोड पर एकत्र हुए और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवाओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें सड़क से हटा दिया।
पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका सचिव आशीष कुमार से प्रदर्शनकारियों की फोन पर बातचीत करवाई गई। सचिव ने आश्वासन दिया कि 10 सितंबर से पहले एमजी रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

आश्वासन मिलने के बाद युवाओं ने अग्रसेन चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता अजीत पाथरी ने कहा कि एमजी रोड पिछले आठ से दस वर्षों से बदहाल है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और गड्ढों के कारण वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क के कारण हादसों का खतरा बना रहता है और कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि एमजी रोड शहर का प्रमुख मार्ग है और रोजाना हजारों लोग इससे गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत से आमजन के साथ व्यापारी और वाहन चालक भी प्रभावित हैं। पाथरी ने कहा कि तत्कालीन एसडीएम पुलकित मल्होत्रा भी इसी मार्ग पर हादसे का शिकार हो चुके हैं इसके बावजूद सड़क निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई।

प्रशासन को 31 अगस्त तक समस्या का समाधान करने का दिया था समय
पाथरी ने बताया कि युवाओं ने प्रशासन को पहले 31 अगस्त तक समस्या का समाधान करने का समय दिया था। सोमवार को जाम लगाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस के समझाने और नपा सचिव के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed