फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths attack brother who was going to drop his sister to college

Jind News: बहन को कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहे भाई पर युवकों ने किया हमला

Tue, 04 Jun 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jun 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youths attack brother who was going to drop his sister to college
जींद। मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहन के साथ पढ़ने जा रहे भाई पर युवकों ने हमला कर दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर छह-सात अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संत नगर निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के लिए बाइक पर लेकर सीआर किसान कॉलेज जा रहा था। जब वह स्पोर्ट्स दुकान के सामने पहुंचा तो तीन बाइक पर छह-सात युवक आए। एक बाइक पर सवार युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई-बहन गिर गए। गिरने पर युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उस काफी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed