फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth will take charge of the strike today, will write a letter to the Prime Minister with blood

युवा आज संभालेंगे धरने की कमान, खून से लिखेंगे प्रधानमंत्री को पत्र

Thu, 25 Feb 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Youth will take charge of the strike today, will write a letter to the Prime Minister with blood
खटकड़ टोल पर किसान धरने पर पहुंची महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद/नरवाना/उचाना। कृषि कानूनों के विरोध में खटकड़ और बद्दोवाल टोल पर किसानों ने धरना वीरवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को युवा किसान दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान धरने की पूरी बागडोर युवाओं के हाथ में रहेगी। साथ ही खटकड़ टोल से युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिखेंगे। वहीं बद्दोवाल टोल पर पांच महिलाओं ने क्रमिक अनशन कर कृषि कानूनों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 फरवरी को खटकड़ टोल पर किसानों के धरने पर युवा दिवस मनाया जाएगा। इस दिन युवा मंच संचालक करेंगे। वक्ता भी धरने पर युवा ही होंगे। इस दौरान राकेश टिकैत की खटकड़ टोल पर आयोजित रैली में व्यवस्था बनाने में भूमिका निभाने वाली टीम में शामिल युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पीले चावल देकर किसानों को दिया जाएगा आंदोलन में न्योता
किसान नेता आजाद पालवां व बिजेंद्र सिंधु ने बताया कि अब अधिक से अधिक किसानों व खेती से जुड़े अन्य लोगों को आंदोलन में शामिल किया जाएगा। किसान नेता सतबीर पहलवान ने बताया कि जो किसान अब तक आंदोलन से दूर हैं, उन्हें पीले चावल भेजे जाएंगे। सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा हर धर्म से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। गांव-गांव जाकर टीम बनाकर आंदोलन में शामिल होने के लिए पीले चावल देकर न्योता दिया जाएगा। अब रोटेशन प्रणाली के तहत किसान दिल्ली बॉर्डर व धरनों पर आएंगे। गौरतलब है कि हरियाणा में शुभ कार्यों पर रिश्तेदारों व जानकारों को पीले चावल भेज कर निमंत्रण देने की प्रथा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दोवाल टोल से 28 को निकाली जाएगी महिलाओं की स्कूटी रैली
नरवाना। बद्दोवाला टोल प्लाजा पर चल रहे धरने से नरवाना शहर तक 28 फरवरी को स्कूटी रैली निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व महिलाएं ही करेंगी। वीरवार को महिला नन्ही, ओमपति, ओमी, बाली व भतेरी ने क्रमिक अनशन किया। वीरवार को धरने में जाजनवाला, दनोदा कलां, दनोदा खुर्द, फुलियां कलां, फुलियां खुर्द, कान्हा खेड़ा, भाना ब्राह्मण, गुरुसर, अंबसर व बेलरखां गांव के किसानों ने हिस्सा लिया। सुनील बदोवाल व मा. बलवीर सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को युवा किसान एकता दिवस मनाया जाएगा। 27 फरवरी को रविदास जयंती मनाई जाएगी।

किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि पहला कृषि कानून एमपीएससी को खत्म करने और कृषि उपज के पूरे व्यापार को घरेलू और विदेशी कॉरपोरेट को सौंपने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कानून किसानों की फसल व नस्ल दोनों को नष्ट कर देगा। दूसरे कानून के बारे में उन्होंने कहा कि देश भर में अनुबंध खेती को प्रोत्साहित करने और बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। विवाद की स्थिति में किसानों को अदालतों में जाने का प्रावधान भी इस कानून में नहीं है। इसलिए किसानों के साथ इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है। तीसरा कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम में किया गया एक विनाशकारी संशोधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed