फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth was caught giving 10th class exam in place of someone else In Jind

Jind: नरवाना में 10वीं कक्षा की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक को पकड़ा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 04 Mar 2025 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

कमरा नंबर 15 में सुपरवाइजर सुनील कुमार की ड्यूटी थी। जब जांच टीम वहां पहुंची, तो विद्यार्थी पर संदेह हुआ। गहन जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
youth was caught giving 10th class exam in place of someone else In Jind
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान नरवाना में एक युवक को दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक मनरूप ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरवाना में जांच के दौरान पाया गया कि जयवीर नामक छात्र की जगह डूमरखा कलां निवासी गौरव परीक्षा दे रहा था। गौरव ने कंप्यूटर से फर्जी रोल नंबर और क्यूआर कोड तैयार कर परीक्षा में बैठने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

कमरा नंबर 15 में सुपरवाइजर सुनील कुमार की ड्यूटी थी। जब जांच टीम वहां पहुंची, तो विद्यार्थी पर संदेह हुआ। गहन जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed