Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Youth swallows poison outside police station in land sharing dispute, admitted to PGI
{"_id":"5f91ccdf8ebc3e9bfa0cd52e","slug":"youth-swallows-poison-outside-police-station-in-land-sharing-dispute-admitted-to-pgi-jind-news-rtk5796213114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक ने थाने के बाहर निगला जहर, पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बंटवारे के विवाद में युवक ने थाने के बाहर निगला जहर, पीजीआई में भर्ती
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
सदर थाने के बाहर जहर निगलने के बाद मुकेश को संभालते परिजन।
- फोटो : Jind
Link Copied
सफीदों। जमीन के बंटवारे के विवाद के चलते एक युवक ने सदर थाना के सामने जहर निगल आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक की पहचान उपमंडल के गांव रत्ता खेड़ा निवासी 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। तबीयत बिगड़ने पर युवक को सफीदों के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 20 अक्तूबर को घर की जमीन के बंटवारे को लेकर मुकेश व उसके भाई राजकुमार के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े में राजकुमार, वह और उसकी मां प्रकाशी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वीरवार को दोनों पक्षों को सदर थाना में जांच के लिए बुलाया गया। दोनों पक्षों से सदर थाना प्रभारी संजय कुमार के सामने अपनी-अपनी बातें भी रखीं। इसी दौरान थाना के सामने मुकेश ने जहर निगल लिया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। शहर थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा कि मुकेश के बयान दर्ज करने के लिए जांच अधिकारी को भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि उनके पास दोनों भाई में ठीक से गए थे, लेकिन बाहर किसी बात पर फिर विवाद हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं। बता दें कि पिछले सात साल से दोनों भाइयों के बीच झगड़ा चल रहा है। पांच साल पहले उनके भाई राममेहर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।