{"_id":"674cab06dc6e519b1d05c12a","slug":"youth-robbed-of-cash-and-bluetooth-by-showing-knife-three-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-126514-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक को चाकू दिखाकर नकदी और ब्लूटुथ लूटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक को चाकू दिखाकर नकदी और ब्लूटुथ लूटा, तीन गिरफ्तार
Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
01जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में लूट की वारदात देने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। एसडी स्कूल से शनिवार सुबह चार बजे बाइक सवार एक युवक का अपहरण कर पुराना बस अड्डे पर ले गए और वहां पर चाकू दिखाकर उससे 300 रुपये और ब्लूटुथ लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शाम को ही आरोपियों को नरवाना बाईपास स्थित कैथल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से छिनी गई नकदी और ब्लूटुथ बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विशाल, नवीन और विनोद उर्फ अकला के तौर पर हुई है।
हिसार जिला के गांव भकलाना निवासी साहिल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में मारुति कंपनी में में काम करता है। 30 नवंबर की रात साढ़े 12 बजे वह ट्रेन से जींद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। चार बजे वह पैदल ही बस अड्डे की तरफ जा रहा था। जब वह एसडी स्कूल के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उसको जबरन बाइक पर बैठाकर पुराना बस अड्डा के पास ले आए और वहां पर चाकू दिखाकर उसकी जेब से 300 रुपये और ब्लूटुथ लूटकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को नरवाना बाईपास स्थित कैथल पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी विशाल, नवीन और विनोद उर्फ अकला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी और ब्लूटुथ को बरामद कर लिया है। -एएसआई नवजीत सिंह, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना।