फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth Parliament provides an opportunity to understand the democratic process: Dr. Anuradha Saini

युवा संसद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का देती है अवसर : डॉ. अनुराधा सैनी

Fri, 21 Mar 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament provides an opportunity to understand the democratic process: Dr. Anuradha Saini
21जेएनडी11-राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी को
जींद। राजकीय महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संसद का आयोजन हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों और संस्थानों के 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 75 विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जबकि शेष 75 प्रतिभागी शनिवार को भाग लेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने की। प्रतियोगिता का संचालन नेहरू युवा केंद्र से हरप्रीत ने किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में सुभाष, ओमप्रकाश चौहान, विजेंद्र, रजनीश, अनिल नागपाल शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि युवा संसद युवाओं को नेतृत्व, तर्क-वितर्क और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने का अवसर देती है। उन्होंने प्रतिभागियों को अपने विचार सशक्त रूप से प्रस्तुत करने और समाज की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और नीति निर्माण की समझ विकसित करने का एक प्रभावी मंच है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उप प्राचार्य मनीष ने कहा कि प्रतियोगिता से 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो आगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजयी प्रतिभागियों की घोषणा शनिवार को समापन आयोजन में की जाएगी। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल गोयल, राजकीय महिला महाविद्यालय जींद के प्राचार्य जयनारायण गहलावत, हिंदू कन्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed