फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth outside the ssp office accused of not taking police action to kill drink mosquito medicine

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय के बाहर युवक ने पी मच्छर मारने की दवा

Thu, 05 Dec 2019 08:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
youth outside the ssp office accused of  not taking police action to kill  drink mosquito  medicine
मां और भाई द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाकर विजय नगर निवासी नवदीप (22) ने एसएसपी कार्यालय के बाहर मच्छर मारने की दवाई पी ली। इसके चलते युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल नवदीप की हालत ठीक है। युवक ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। नवदीप के अनुसार उसने कार्रवाई नहीं होने पर एक दिन पहले ही पुलिस को आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

नवदीप के अनुसार वह वीरवार सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय में शिकायत देने गया था। यहां उसने मच्छर मारने वाली दवाई पी ली। वहीं युवक को दवा पीते देखकर एसएसपी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इससे पहले युवक दवा पी चुका था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने ही उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। नवदीप ने बताया कि उसके पिता आजाद की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह विजय नगर में अपनी मां रेखा व भाई मीनू के साथ रहता है। नवदीप के अनुसार उसके भाई व मां ने उसके साथ मारपीट की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ऑटो चालक पर झगड़ा करवाने का आरोप
नवदीप के अनुसार पटियाला चौक निवासी एक ऑटो चालक का उनके घर पर आना-जाना है। नवदीप का आरोप है कि ऑटो चालक ही उनके घर में जान बूझकर झगड़ा करवाता है। इस पर उसने ऑटो चालक के घर आने का विरोध किया तो उसकी मां व भाई ने दो दिन पहले ऑटो चालक के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया। नवदीप के अनुसार उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने मारपीट करने की शिकायत सिविल लाइन थाने में दी, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसको ही परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर की गई है एफआईआर
युवक ने दो दिन पहले अपनी मां व भाई के साथ-साथ पटियाला चौक निवासी राकेश के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक द्वारा दवा पीने के मामले में जांच की जा रही है।
राजपाल, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed