{"_id":"66b154db412e7f1aaa089144","slug":"youth-missing-for-two-days-murdered-dead-body-found-in-canal-jind-news-c-199-1-sroh1009-121083-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दिन से लापता युवक की हत्या, नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दिन से लापता युवक की हत्या, नहर में मिला शव
Tue, 06 Aug 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी41: विजय उर्फ जडेजा। फाइल फोटो।
जुलाना। खरेंटी गांव के नजदीक सुंदर ब्रांच नहर से एक युवक का शव मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान लजवाना खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय विजय उर्फ जडेजा के रूप में हुई। विजय दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपने के साथ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
झज्जर जिले के डावला गांव निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके जीजा विजय उर्फ जडेजा के मोबाइल फोन पर किसी के साथ तीन अगस्त को झगड़ा हुआ था। इस दौरान वह घर पर किसी को कुछ बताए बिना गाड़ी लेकर कहीं चले गए थे। संजय ने आरोप लगाया कि उसके जीजा के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सोमवार को खरेंटी गांव के पास राहगीरों ने सुुंदर ब्रांच नहर में शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। संजय ने आरोप लगाए कि उसके जीजा की पीट-पीटकर हत्या की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
खरेंटी गांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी, जुलाना।