फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   youth misbehaved with girl who landed in a bus in front of ssp residence

एसएसपी निवास के सामने बस से उतरी छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने की बदसलूकी

Mon, 12 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
youth misbehaved with girl who landed in a bus in  front of ssp residence
गोहाना रोड स्थित एसएसपी निवास स्थान के सामने बस से नीचे उतरी एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने बदसलूकी की। छात्रा ने इसकी शिकायत एसपी निवास के बाहर खड़ी पीसीआर के कर्मचारियों को दी, लेकिन कर्मचारियों ने 100 नंबर पर कॉल करने को कहा। इसके बाद छात्रा ने एक बदसलूकी करने वाले लड़कों की बाइक का फोटो खींच लिया और महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय छात्रा ने कहा कि वह गुरुग्राम में पढ़ती है। हर शनिवार को अपने घर जींद आती है। शनिवार शाम को लगभग छह बजे वह रोडवेज बस से एसएसपी निवास के सामने उतरी थी। तभी तीन बाइकों पर सवार कई युवकों ने उसे घेर लिया और उसके चारों तरफ बाइक घुमानी शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने उस पर फब्तियां कसी और उसके फोटो खींचने लगे। छात्रा ने शिकायत में बताया कि जब उसने लड़कों की हरकतों के बारे में एसपी निवास के बाहर खड़ी पीसीआर कर्मचारियों को दी तो उन्होंने 100 नंबर पर कॉल करने की बात कही। इसके बाद छात्रा ने हिम्मत करके युवकों की एक बाइक की फोटो अपने मोबाइल में खींच ली और घर जाकर सारी बात घरवालों को बताई। इसके बाद घरवालों के साथ जाकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच जारी, जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश देवी ने कहा कि उन्होंने बाइक के नंबर की डिटेल निकलवाई हैं। बाइक हांसी में रजिस्टर्ड है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed