फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Ritouli

Jind News: रिटौली में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 27 Jun 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Ritouli
जींद। रिटौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय राकेश की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक व उसके साथियों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक के मौसेरे भाई पवन ने बताया कि उसके 28 वर्षीय भाई राकेश को गांव के ही एक युवक ने सायं को चार बजे फोन करके बुलाया था। इसके बाद देर रात तक राकेश घर पर नहीं आया। रात को लगभग साढ़े 11 बजे उनको पड़ोस में ही रहने वाले युवक के घर पर लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी। जब वह उठकर पड़ोस में राकेश को बुलाने वाले युवक के घर गए तो उसका भाई घायल अवस्था में था। उनको राकेश ने बताया कि जिस युवक ने उसको सायं को फोन कर बुलाया था उसने व कुछ अन्य ने उसके साथ मारपीट की और अपने घर ले गए। इसके बाद उसकी बाजू में किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया। इस दौरान राकेश की बाजू से खून बह रहा था। खून ज्यादा बहने के कारण वह जल्द ही बेसुध हो गया। राकेश कोउसे शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक था अपने पिता का इकलौता बेटा

राकेश अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के दो बेटे व सात वर्षीय बेटी के सिर से बाप का साया उठ गया है। बुजुर्ग माता पिता का बुढ़ापे का सहारा भी छीन गया। परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। अब उनको कानून से ही न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिटौली गांव में युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। इसमें पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और विसरा की रिपोर्ट को जांच के लिए भेजा है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--राजेश कुमार, थाना प्रभारी पिल्लूखेड़ा



26जेएनडी28: राकेश कुमार।

26जेएनडी29: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed