फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies in collision between two bikes

Jind News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jul 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two bikes
जींद। कुचराना कलां-घोघड़िया रोड पर दो बाइक की टक्कर में लोधर गांव में दोस्त से मिलकर लौट रहे पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी सोनू की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नरवाना नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हैबतपुर गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उनका भतीजा सोनू पब्लिक हेल्थ में कौशल के तहत नौकरी करता था। वह 28 जुलाई को बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त लोधर निवासी राममेहर से मिलने के लिए गया था। जब वह लौट रहा था तो घोघड़िया गांव के नजदीक रजवाहे के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने उनके भतीजे को अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद उनको सूचना मिली जब वह अस्पताल में पहुंचे तो उनके भतीजे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed