{"_id":"66f9a571e946da16ed0ec784","slug":"youth-caught-with-four-kilos-of-ganja-jind-news-c-199-1-sroh1009-123709-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार किलो गांजापत्ती के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार किलो गांजापत्ती के साथ युवक काबू
Mon, 30 Sep 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। गढ़ी गांव के नजदीक नहर पटरी से सीआईए ने एक युवक को चार किलोग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी के निकट नहर पटरी पर एक युवक पिट्ठू बैग में नशीले पदार्थ के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवकों को काबू कर लिया। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा पत्ती बरामद हुई। जिसका वजन चार किलो 60 ग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गांव बालक हिसार निवासी नसीब के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से नशा तस्करी के धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद