फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth accused of killing uncle by hitting rod arrested

Jind News: रॉड मारकर चाचा की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of killing uncle by hitting rod arrested
जींद। गतौली में चाचा के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने और फिर रॉड मारकर उसकी हत्या करने के आरोपी गांव के ही अमित को जुलाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के चार मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी के भाई सुमित उर्फ ढिल्लू की खरकरामजी गांव के शराब ठेके पर वर्ष 2020 में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


डीएसपी रोहताश ढुल ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी अमित शराब पीने का भी आदी है। 25 अगस्त रात को वह शराब के नशे में धुत्त था और बुलेरो गाड़ी लेकर खेतों में परिवार के ही चाचा राममेहर के पास चला गया। जहां पर राममेहर ने उसको शराब नहीं पीने की नसीहत दी तो यह बात उसे ठीक नहीं लगी और उसके साथ झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसे अपने घर भेज दिया था और राममेहर भी अपने भाई जगमहेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ चल पड़ा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो अमित ने गाड़ी की टक्कर मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया था। उसके बाद उसने राममेहर पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की थी। फिर आरोपी गाड़ी से रॉड लाया और उसने राममेहर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


वर्जन

हत्या करने के बाद बोलेरो गाड़ी सहित आरोपी अमित फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही काबू कर लिया। आरोपी पर चार शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर चल रहा था। आरोपी के भाई सुमित उर्फ ढिल्लू की भी वर्ष 2020 में शराब ठेके के विवाद को लेकर गांव खरकरामजी में हत्या हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--रोहताश ढुल, डीएसपी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed