फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youngster died due to collision with an unknown vehicle

Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 24 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youngster died due to collision with an unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नरवाना रोड बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान घोघड़ियां निवासी 30 वर्षीय राकेश के तौर पर हुई। सदन थाना पुलिस ने मृतक के भाई कुलबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।


उचाना के गांव घोघड़ियां निवासी कुलबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई 30 वर्षीय राकेश ड्राइवरी करता था। वह फिलहाल अहिरका गांव निवासी माला की मुर्गियों की गाड़ी चलाता था। उसका भाई लगभग दस दिन पहले घर से गया था जो कि सोमवार शाम को घर आने की कह रहा था। मंगलवार सुबह उसके पास गाड़ी मालिक माला को फोन आया। उसने बताया कि राकेश की नरवाना रोड बाईपास पर आर्य फिलिंग स्टेशन के पास दुर्घटना हो गई है और उसका शव वहीं पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई का शव सड़क पर था और उसका आधा हिस्सा कुचला हुआ था। उसने आरोप लगाया कि रात को किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई को टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed