फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young players showcased their strength on Major Dhyan Chand's birth anniversary.

Jind News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 28 Aug 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Young players showcased their strength on Major Dhyan Chand's birth anniversary.
फोटो 4 नरवाना। प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान। - फोटो : सांकेतिक
नरवाना। वेदा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के बारे में जानकारी दी गई। खेल प्रशिक्षक प्रवीन ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के दौरान नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साधारण दौड़, सामान उठाओ-छोड़ो दौड़ और कूदने वाली दौड़ आयोजित की गई। एलकेजी के विद्यार्थियों ने तीन पैरों की दौड़, मेंढक दौड़ और एक पैर की दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूकेजी के बच्चों के बीच बोरा दौड़, चम्मच-नींबू दौड़ और गेंद के साथ संतुलन दौड़ करवाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राचार्या सिल्की चोपड़ा ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। अंत में चेयरपर्सन ने विजेता विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed