फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   young man killed his wife and son and then hanged himself In Jind

Jind: मेहरड़ा में युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या कर लगाया फंदा, TV की तेज आवाज करने पर दिया वारदात को अंजाम

Tue, 04 Jun 2024 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

मेहरड़ा गांव में आस पास के लोगों ने बताया कि सोनू छत पर बने कमरे में परिवार सहित रहता था जबकि नीचे उसका बड़ा भाई सतीश रहता है। सतीश बिजली का काम करता है और रात की डयूटी पर गया हुआ था। रात के समय सोनू ने टीवी की तेज आवाज कर दी और बेहरमी से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

विज्ञापन
young man killed his wife and son and then hanged himself In Jind
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के गांव मेहरड़ा में युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्थ जुटाए। 

विज्ञापन


मेहरड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू लेबर की कॉपी बनाने का काम करता था। बीती रात उसने अपनी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी पिंकी और 10 साल के बेटे हेमंत की तेजधार हथियार से हत्या दी। धटना का पता सुबह उस समय लगा जब साेनू के बड़े भाई का लड़का दूध लेने के लिए आया तो मंजर को देख लड़के तेज आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसने आस पास के लोगों को बुलाया। सोनू की 11 साल पहले जींद जिले के बधाना गांव में शादी हुई थी। 
विज्ञापन


टीवी की तेज आवाज कर रच दी बेरहमी से हत्या की वारदात
मेहरड़ा गांव में आस पास के लोगों ने बताया कि सोनू छत पर बने कमरे में परिवार सहित रहता था जबकि नीचे उसका बड़ा भाई सतीश रहता है। सतीश बिजली का काम करता है और रात की डयूटी पर गया हुआ था। रात के समय सोनू ने टीवी की तेज आवाज कर दी और बेहरमी से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी छत पर बने बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई गया था डयूटी पर मां गई थी मायके, पीछे से रच दी वारदात
मेहरड़ा गांव निवासी सोनू रोहतक में मजदूरी की काॅपी बनाने का काम करता था और उसका भाई रोहतक पीजीआई में बिजली का काम  करता था जो कि रात की समय डयूटी पर गया हुआ था। सोनू की मां उसके मामा के घर गई हुई थी। घर पर सतीश की पत्नी और एक लड़का नीचे सो रहे थे। 


अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। हत्या क्यों की गई है इसका खुलासा नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -रामरूप,जांच अधिकारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed