फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   X-ray machine malfunctions in civil hospital, patients are facing problems

नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी

Tue, 17 Aug 2021 09:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine malfunctions in civil hospital, patients are facing problems
जींद। नागरिक अस्पताल में एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में अपनी जेब ढीली करके एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। तीन दिन से मरीजों के एक्सरे टीबी वार्ड में किए जा रहे थे लेकिन अब वहां भी फिल्म खत्म होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लगभग दो महीने पहले भी नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब हो गई थी। लगभग 15 दिन परेशान रहने के बाद मशीन ठीक हो पाई। अब फिर से एक्सरे मशीन चार-पांच दिन से खराब है। यह मशीन खराब होने के बाद अस्पताल के मरीजों के एक्सरे टीबी वार्ड में किए गए। यहां पर अब फिल्म खत्म हो गई तो मरीज फिर परेशान हो गए।
विज्ञापन

यह एक्सरे मशीन ई-उपचार योजना से नहीं जुड़ी हुई है, इसलिए इसमें फिल्म द्वारा एक्सरे किया जाता है जबकि नागरिक अस्पताल की मशीन ई-उपचार से जुड़ी होने के कारण उसमें फिल्म की जरूरत नहीं पड़ती। यह सीधी ई-उपचार योजना के तहत चिकित्सक के पोर्टल पर एक्सरे पहुंच जाता है। टीबी वार्ड में भी दो दिन से फिल्म खत्म है। अब नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है तथा उन्हें पैसे देने पड़ते हैं जबकि नागरिक अस्पताल में एक्सरे फ्री में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सरे फिल्म के लिए डिमांड भेजी हुई है। एक-दो दिन में एक्सरे फिल्म आ जाएगा। इसके बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। -डॉ. संदीप लोहान, एसएमओ, टीबी वार्ड।

एक्सरे मशीन पहले खराब हो गई थी। इसके बाद मशीन ठीक करवाई गई थी। अब फिर से मशीन खराब हो गई। मंगलवार को मशीन को ठीक करवा दिया है। बुधवार से किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं होगी। -डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed