फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   X-ray facility could not be started in the new building of Civil Hospital, patients are upset.

Jind News: नागरिक अस्पताल के नए भवन में शुरू नहीं हो पाई एक्स-रे सुविधा, मरीज परेशान

Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility could not be started in the new building of Civil Hospital, patients are upset.
23जेएनडी18: नागरिक अस्पताल के नए भवन में एक्सरे रूम में जीर्णोद्धार के चलते बिखरा सामान। संवाद - फोटो : 1
जींद। 200 बेड के नागरिक अस्पताल के नए भवन में एक्स-रे सुविधा शुरू न होने से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दो माह पहले डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर नए भवन में एक्स-रे सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक यह व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग नहीं बना पाया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में इन दिनों 11.91 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक रेनोवेशन कार्य (नवीनीकरण) चल रहा है। निर्माण कार्य की धीमी गति का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। नए भवन में सीटी स्कैन सेंटर के सामने प्रस्तावित एक्स-रे कक्ष अभी तैयार नहीं है। इस कारण मशीन को अस्थायी रूप से टीबी वार्ड के पीछे शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग में आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए टीबी वार्ड के पास अस्थायी रूप से चलाए जा रहे कमरे में एक्स-रे के लिए जाना पड़ रहा है। यहां पर मरीजों के बैठने के लिए भी जगह नहीं है। गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर एक भवन से दूसरे भवन तक ले जाने में परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 160 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में यह संख्या और बढ़ जाती है। ऐसे में सेवा बाधित होने से बड़ी संख्या में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, मरीज टीबी वार्ड के आसपास जाने से डर रहे हैं। उन्हें संक्रमण फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए भवन में एक्स-रे कक्ष का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। रेडिएशन सुरक्षा के लिए दीवारों में लीड लाइनिंग और विशेष लीड डोर लगाए जा रहे हैं। जब तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो जाता मशीन को नई जगह स्थापित नहीं किया जाएगा।
कार्य में नहीं लाई जा रही तेजी
नागरिक अस्पताल में जीर्णोद्धार का काम पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जा रहा है। काम की गति को बढ़ाने के लिए नागरिक अस्पताल के पीएमओ की तरफ से कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिखकर निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद भी कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही।

वर्जन
संबंधित विभाग को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद है कि इस सप्ताह में नए भवन में निर्माण पूरा कर मशीन को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा ताकि मरीजों किसी प्रकार की परेशानी न रहे। एक्स-रे कक्ष में लीड डोर बनवाए गए हैं।
-डॉ. रघुवीर पूनिया पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed