फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worshiping Shiva purifies the soul: Ashok Sharma

शिव पूजा करने से आत्म की होती है शुद्धि : अशोक शर्मा

Fri, 18 Jul 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Worshiping Shiva purifies the soul: Ashok Sharma
17जेएनडी15-सावन माह में महाराजा अग्रसेन मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में भाग लेती महिलाएं। स्रोत
उचाना। महाराजा अग्रसेन मंदिर में सावन माह में चल रहे भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भगवान शिव शंकर के गीतों पर जमकर झूमे। मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने शिव पूजा के लाभ श्रद्धालुओं को बताते हुए कहा कि शिव पूजा करने से आत्मा की शुद्धि होती है। इससे मन और आत्मा को शांति मिलती है। नकारात्मक विचारों और ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। आध्यात्मिक विकास होता है, जिससे जीवन के उद्देश्य और अर्थ को समझने में मदद मिलती है। भगवान शिव की कृपा से स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मानसिक शांति और स्थिरता प्राप्त होती है। इससे जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भक्तों के लिए शिव पूजा बहुत महत्वपूर्ण है। सावन महीने में शिव पूजा करने की परंपरा है जिसमें भक्त भगवान का पूजन और अभिषेक करते है और व्रत करते है। सावन माह भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। यह पूजा न केवल धार्मिक अनुष्ठान के रूप में की जाती है बल्कि यह आध्यात्मिक विकास का भी संदेश देती है। सावन माह में शिव भक्त हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आते हैं। पूरे सावन माह विशेषकर सोमवार को शिव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इस माह की गई पूजा का विशेष लाभ मिलता है। इस बार सावन माह में चार सोमवार है। व्रत रखने वाले पर विशेष कृपा भगवान शिव की होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed