फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worship started with nine girls 38 years ago, now reaches 11 thousand

Jind News: 38 साल पहले नौ कन्याओं से शुरू हुआ पूजन, अब 11 हजार तक पहुंचा

Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Worship started with nine girls 38 years ago, now reaches 11 thousand
08जेएनडी05-मां जयंती के दरबार में सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप कर रहे कुरुक्षेत्र से आए हुए पं
जींद। गुप्त नवरात्रों में 38 साल पहले 9 कन्याओं से जो पूजन शुरू हुआ था, वह अब हजारों की तादाद में पहुंच गया है। जींद के महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में देश-प्रदेश से श्रद्धालु कन्या पूजन के महासमागम में पहुंचकर अपनी अर्जी लगाते हैं। पिछले वर्ष जहां 11 से 13 हजार कन्याओं का पूजन हुआ था, वहीं इस वर्ष भी 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प लेकर जो श्रद्धालु निकले हैं, उसके नतीजन ज्यादा कन्याओं के महापूजन की तस्वीर उभरकर सामने आने लगी है।
विज्ञापन

इस भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था में जुटे प्रमुख श्रद्धालुओं के दावों के लिहाज से मां जयंती के दरबार में 11 फरवरी को करीब 13 हजार कन्याओं का पहुंचना लगभग तय है। कन्याओं को 128 स्कूलों से बस में लाने और वापस छुड़वाने की व्यवस्था को देख रहे सुनील शांडिल्य और सागर कौशिक ने कहा कि जिस तरह से सूची लंबी हो रही है, उसके नतीजन इस बार 13 हजार कन्याएं मंदिर परिसर मेें पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देगी। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि 11 फरवरी को गुप्त नवरात्रों के समापन और मां जयंती के प्रकटोत्सव पर पूर्णाहुति होगी। भव्य कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए 500 श्रद्धालु स्वयंसेवक के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। मानव कल्याण के लिए गुप्त नवरात्रों के दिनों में 14 दिनों के दौरान चली पूजा अर्चना के महत्व को देखते हुए काफी संख्या मेंं लोग समापन समारोह में पहुंचते हैं।
विज्ञापन

समापन समारोह में जो भंडारा लगेगा, उसमें करीब 16 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और कृष्ण बेदी सहित कई नेता, प्रशासनिक अधिकारी और संत समाज से जुड़े खास चेहरे शिरकत करेेंगे। 29 जनवरी से शुरू हुए दुर्गा सप्तशती 108 पाठ और सवा लाख नवार्ण मंत्रों का जाप कर रहे 51 पंडित कार्यक्रम को पूरी तरह से भक्ति रस से सरोबार किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed