{"_id":"68fbc6ac78ba8c24ef00c7b0","slug":"worrying-grape-2-ban-goes-up-in-smoke-jind-news-c-199-1-sroh1009-142858-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिंताजनक...धूल में उड़ रही ग्रैप-2 की पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिंताजनक...धूल में उड़ रही ग्रैप-2 की पाबंदी
Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी08: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की केंद्रीय टीम प्रदूषण को कम करने के लिए दौरा करते हुए। स्र
- फोटो : jammu kashmir news
जींद। दिवाली के बाद लगातार चौथे दिन जिले में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में बना हुआ है जिसके चलते ग्रैप दो लागू हो गया है। वहीं जिले को रेड जोन में भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को जिले का एक्यूआई 330 से ऊपर दर्ज किया है।
उधर, जिला प्रशासन ने वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू नहीं करवाया है। सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की वजह से धूल में ग्रैप-2 की पाबंदी उड़ रही हैं।
हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जिले का दौरा किया। इसमें प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए बायो एनर्जी प्लांट का दौरा किया। वहीं किसान धान की पराली का निपटान कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पराली के अन्य विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं हालांकि अब तक जिले में धान के अवशेष जलाने के ज्यादा मामले नहीं आए। इसके बावजूद भी जिले की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। इसके चलते दो दिनों से जिले का एक्यूआई 300 से ज्यादा पर चल रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण का स्तर कम होने की उम्मीद नहीं है।
बढ़ रहे आंखों में जलन व चर्म रोगों के मरीज
नागरिक अस्पताल में दमा रोगियों की ओपीडी बढ़ गई है। पहले सांस की बीमारी से जुड़े मरीज रोजाना 80 से 100 के बीच आते थे लेकिन प्रदूषण बढ़ने की वजह से इनकी संख्या बढ़कर 250 तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा चर्म और आंखों की बीमारी से परेशान लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी में बढ़ोतरी होकर 1800 से पार चली गई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज प्रदूषण से संबंधित बीमारी के आ रहे हैं।
ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां
-अस्पताल, रेल सेवा को छोड़कर अन्य जगहों पर डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध।
-कोयले और लकड़ी जलाने पर रोक रहेगी।
-फैक्टरियों में केवल उचित ईंधन का इस्तेमाल किया जाएगा।
-निर्माण कार्यों पर रोक।
-रोजाना सड़कों की साफ-सफाई और पानी का छिड़काव करना।
एक्यूआई का प्रभाव
0-50 कोई नुकसान नहीं
51-100 सामान्य बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए थोड़ा नुकसानदायक
101-200 सांस के रोगियों के लिए नुकसानदायक
201-300 लोगों को सांस लेने में परेशानी
301-400 आंखों में जलन व सांस लेने की परेशानी
वर्जन
ग्रैप-2 के नियमों के अनुसार कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सड़कों पर सुबह, दोपहर और शाम को पानी का छिड़काव करवाया जाएगा। निर्माण कार्यों व खुले में आग जलाने पर रोक है। ग्रैप-2 के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।-अनिल कुमार, जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसडीओ व वैज्ञानिक बी