फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Workers should work to overcome the challenges before the society'

‘समाज के आगे खड़ी चुनौतियों को दूर करने का काम करें कार्यकर्ता’

Wed, 24 Aug 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
'Workers should work to overcome the challenges before the society'
भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते ओमप्रकाश धनखड़। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान समय में समाज के आगे खड़ी चुनौतियों को दूर करने के लिए काम करें। यह आह्वान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हमेटी में चल रहे ओबीसी मोर्चा के त्रि दिविसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपने परंपरागत धंधों यानि आजीविका के साधनों को छोड़ते जा रहे हैं और नौकरी के पीछे दौड़ रहे हैं, जोकि समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके दुष्परिणाम दिखने लगे हैं और हम अब भी नहीं संभले तो आगे हालत और भी भयावह होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने-अपने वर्ग की संगोष्ठी करे और उन्हें अपने परंपरागत कामों को अपनाने के लिए प्रेरित करें। सरकार भी उनको अपने व्यवसाय को ऊपर उठाने के लिए ऋण आदि की मदद करेगी। आज समाज के सामने सोशल मीडिया भी एक चुनौती है क्योंकि आज का युवा वर्ग और अन्य वर्ग अपना ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत करते हैं। पहले लोग ज्ञान वर्धन के लिए अच्छा साहित्य पढ़ते थे लेकिन सोशल मीडिया के कारण वह आदतें लोगों की छूट गई हैं, जिससे जनमानस का बौद्धिक स्तर कम हुआ है। इस लिए सोशल मीडिया का भी संभलकर प्रयोग करे।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि वर्तमान समय में देश विरोधी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसा हम सीएए और किसान आंदोलन में देख चुके हैं। इन सबसे भी आम जन को सावधान करने की वर्तमान समय में जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव, राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, पूर्व राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, जिलाध्यक्ष राजू मोर, विधायक कृष्ण मिड्ढा, जवाहर सैनी, रामेश्वर प्रजापति, देवेंद्र पांचाल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य, प्रदेश आईटी प्रमुख संदीप वर्मा, नगर परिषद की अध्यक्षा डा. अनुराधा सैनी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलविंदर धीमान मौजूद रहे।

हमारा दुर्भाग्य जो हमने महापुरुषों को जातियों में बांट दिया
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव कांबोज ने भाजपा की जनसंघ से वर्तमान समय तक की विकास यात्रा को विस्तृत रूप से बताया। सामाजिक समरसता अभियान के प्रांत संयोजक मंजुल पालीवाल ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि हमने महापुरुषों को भी जातियों में बांट दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी महापुरुषों की जयंती या अन्य कार्यक्रमों में जरूर शामिल हों क्योंकि महापुरुष किसी एक वर्ग के न होकर सबके होते हैं। आज का दूसरा सत्र सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने लिया जबकि तीसरा सत्र हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने लिया। अंत में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed