फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers should gear up for elections: Karmaveer Saini

चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : कर्मवीर सैनी

Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Workers should gear up for elections: Karmaveer Saini
10जेएनडी07 : वीर भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते कर्मवीर सैनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी, अनुशासित और समर्पित पार्टी है। पार्टी का मकसद परिवारवाद नहीं बल्कि जनसेवा और राष्ट्रहित है। जल्द ही मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम जींद में होगा। सभी कार्यकर्ता इसके लिए तैयारियों में जुट जाएं। अब चुनाव के लिए माहौल तैयार हो रहा है। इसलिए अब कार्यकर्ता घर नहीं बल्कि अन्य लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां बताने में जुट जाएं। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने रविवार को सफीदों के वीर भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं। इन सभी का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। आज भाजपा के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए विकास और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर फिर से भाजपा केंद्र व राज्य में सरकार बनाएगी। देश का पैसा तथा समय बचाने के लिए प्रधानमंत्री लोकसभा में एक नेशन, एक इलेक्शन का बिल लाएंगे। इससे देश को कितना लाभ होगा, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अन्य लोगों को भी इन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ बताने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम जिले में होने वाला है। इसलिए 23 सितंबर से वह सफीदों विधानसभा क्षेत्र के दौरा करेंगे। सभी कार्यकर्ता इसके लिए तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष जैन, संजय बिट्टा, सरदार जसपाल सिंह, जगत सिंह सैनी, वीरेंद्र सिंह सैनी, सरदार कुलदीप सिंह, प्रमोद कुमार, रोशन गुर्जर, सरदार निशान सिंह, मुकेश आर्य, जय किशन, रणबीर कश्यप, सेवाराम, हरीश शर्मा, देवीराम, जगदीश कश्यप, जयनारायण नंबरदार, रामपाल सैनी नंबरदार, संजीव घिमाना, महाबीर सैनी, सुनील सैनी, हिमलेश जैन, मनोज सैनी, कुणाल मंगला, पवन जांगड़ा, जगदीश नंबरदार रामनगर, रामनिवास, हवा सिंह, ओमप्रकाश, विक्रम सैनी, होशियार सैनी, अशोक कुमार, परसराम शर्मा, रामकुमार सैनी, दलबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed