फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers go door-to-door and tell the policies of the party: Vijaypal

कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां बताएं : विजयपाल

Sun, 02 Apr 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Workers go door-to-door and tell the policies of the party: Vijaypal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। महाराजा शूरसैनी धर्मशाला में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्यवक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताएं।
विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का गांव-गांव चलो घर-घर चलो कार्यक्रम छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे और सरकार द्वारा ओबीसी मोर्चा के लिए चलाई गई योजनाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अप्रैल में अनेक प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता छह अप्रैल को हर बूथ पर हर पन्ना प्रमुख के घर पार्टी का झंडा लगाएंगे। इसके बाद गांव-गांव चलो घर-घर चलो कार्यक्रम के अनुरूप हर बूथ पर कम से कम 100 घरों से संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद पार्टी द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन व 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया जाएगा। 23 अप्रैल को धनोरी गांव में धन्ना भगत का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का कार्यक्रम शतक के रूप में जो मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को हर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के साथ सुना जाएगा। इस मौके पर सत्यवान योगी, सुभाष कश्यप, सुंदर हाड़वा, पवन पांचाल, प्रवीन सैनी, सत्यवान मलार, सोहन सिंह, रामफल कश्यप, जयपाल, रामरति वर्मा, सरोज सैनी, सुनीता चौहान, सोनिका, गीता सैनी, रानी, भाना राम रोहिल्ला, सेवा राम सैनी, रणबीर बिटानी व सुभाष कश्यप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed