फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers demonstrated demanding restoration of registration

Jind News: पंजीकरण बहाल करवाने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated demanding restoration of registration
07जेएनडी12-शहर में प्रदर्शन करते हुए निर्माण मजदूर। स्रोत संगठन
जींद। बंद किए गए पंजीकरण बहाल करवाने की मांग को लेकर मजदूरों ने शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रम मंत्री अनिल विज के नाम सहायक कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नेहरू पार्क में जनसभा की अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन संबंधित सीटू के ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र ईगराह ने की।
विज्ञापन


जिला सचिव संदीप जाजवान ने बताया कि दस जुलाई को प्रदेश के कल्याण बोर्ड ने श्रम मंत्री अनिल विज की सिफारिश पर निर्माण मजदूरों के तमाम कार्य पर यह कहकर रोक लगा दी थी कि कल्याण बोर्ड में भ्रष्टाचार फैला हुआ है जो पंजीकरण करवाने, काम की तस्दीक करवाने, सुविधा राशि जारी करवाने में उजागर हुआ है।
विज्ञापन

सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बजाए मजदूरों को बलि का बकरा बना रही है। मजदूरों के तीन-तीन महीनों से सुविधा के आवेदन 100 प्रतिशत पूरे हो चुके हैं लेकिन जांच के नाम पर अस्थाई रोक लगा दी है। बीजेपी सरकार ने शुरू से ही मजदूरों के हकों पर ढाका डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि बंद किया गया पंजीकरण तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। पास हुए आवेदनों की सहायता राशि जारी की जाए। कल्याण बोर्ड में अधिकारीयों व कर्मचारियों की स्थाई भरती करके स्वतंत्र ढांचा खड़ा किया जाए। 90 दिन के काम की तस्दीक का अधिकार यूनियनों को दिया जाए। इस अवसर पर बिट्टू, कश्मीर ईगराह, सिल्लू, जयपाल, राजेश, रामदास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed