फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worker returning home after working as a laborer dies

मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे मजदूर की हादसे में मौत

Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Worker returning home after working as a laborer dies
उचाना मंडी से पल्लेदारी का काम कर उचाना खुर्द घर लौट रहे सागर (19) की रविवार की रात में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी सन्नी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सागर के पिता बलराज ने बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा सागर उचाना अनाज मंडी में पल्लेदारी करता था। रविवार को वह मंडी का कामकाज निपटाकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। साथ में गांव का ही रहने वाला सन्नी भी था। जब वह उचाना मंडी से कुछ ही दूरी पर गोदामों के पास पहुंचा तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सन्नी का इलाज चल रहा है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed