फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worker on pole dies due to electrocution

खंभे पर काम कर कर्मचारी की करंट लगने से मौत

Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Worker on pole dies due to electrocution
उझाना गांव के पास बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उझाना गांव निवासी 33 वर्षीय राजेश ठेकेदार के अंतर्गत बिजली निगम में कार्य करता था। शनिवार देर रात आए भयंकर तूफान के कारण उझाना गांव के पास कई पोल गिर गए थे। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार को निगम द्वारा तुरंत लाइन ठीक करने का कार्य चलाया गया। दोपहर बाद लाइन ठीक करते समय पोल पर चढ़े राजेश को करंट लग गया, जिससे वह नीचे गिर गया। आसपास के लोग उसे लेकर नागरिक अस्पताल गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश के साथ कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों ने बताया कि पीछे से सप्लाई बंद थी। लेकिन अचानक दे दी गई, जिससे राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। जब परमिट लिया हुआ था तो पीछे से सप्लाई किसने शुरू की। यह लापरवाही कैसे हुई ये सब सवाल ही जांच के दौरान खुलासा होगा। वही निगम के एसडीओ सत्यप्रकाश ने कहा कि राजेश ठेकेदार के अंतर्गत कार्य करता था और करंट किन कारणों से लगा उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि करंट किसकी लापरवाही से लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed