फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Worker dies due to electrocution while working

Jind News: घर-गलियों में पानी, सड़क जाम

Thu, 27 Jul 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution while working
48 एमएम बरसात में बहे प्रशासन के दावे, दफ्तरों में भी भरा पानी, अंडरपास में फंसे वाहन, जींद और सबसे अधिक बारिश
विज्ञापन

रात को जमकर बरसे जिले में बदरा, भिवानी रोड पर मकान गिरा
--नरवाना रोड पर नदी जैसे हालात, प्रशासन के दावे फेल


--जींद में 103, जुलाना में 140, नरवाना में 10, सफीदों में 25, उचाना में नौ तथा अलेवा में 62 एमएम हुई बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अब तक जींद में हुई हल्की बारिश से ही हालत खराब हो रहे थे, रात को हुई तेज बारिश से पूरे शहर में पानी-पानी हो गया। देवीलाल चौक पर बने अंडरपास में भरे पानी के कारण वाहन फंस गए और आधे शहर का संपर्क दो घंटे से भी ज्यादा तक कटा रहा। नरवाना ने नहर का रुप ले लिया। भिवानी रोड पर एक मकान की छत गिर गई। डीसी ने कई स्थानों का दौरा किया और अधिकारियों को तुरंत पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ लोगों ने जिला प्रशासन व विधायक पर समय रहते प्रबंध नहीं करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार रात को जिले में औसतन 48 एमएम बारिश हुई। तेज बारिश में प्रशासन के सभी दावे बह गए।
रात को लगभग दस बजे ही आसमान में बादल छाने लग गए थे। 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई। सुबह सात बजे तक बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद मौसम साफ हुआ और बारिश रुक गई। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। गलियां भी तालाब का रुप ले चुकी थी। नरवाना रोड ने नहर का रुप ले लिया था, वहीं देवीलाल चौक पर बने अंडरपास में भरे पानी के कारण वाहन फंस गए थे। यहां जाम लग गया और आधे शहर का संपर्क टूट गया। लगभग दो घंटे बाद कुछ पानी कम हुआ और वाहनों को निकाला गया। बारिश के कारण देवीलाल चौक के पास जींद-पानीपत रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास में पानी भर गया। पानी के अंदर वाहन बंद हो गए। इस कारण यहां जाम लग गया। काफी वाहन पानी में ही फंस गए। लगभग दो घंटे के बाद पानी की निकासी शुरू हुई और वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कई स्थानों पर गिरे मकान
तेज बारिश के दौरान भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि कॉलोनी निवासी गोबिंद के मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। वहीं गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी होशियार सिंह तथा कुलदीप के मकानों की भी छतें गिर गई। कंडेला में भी एक के मकान की छत गिर गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन घरेलू सामान मलबे के नीचे दब गया। जींद विकास संगठन के प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि प्रशासन की नाकामी के कारण आज पूरा शहर पानी-पानी हो गया। प्रशासन को समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नरवाना रोड बना नहर
सबसे ज्यादा परेशानी नरवाना रोड पर हुई। यहां सड़क पर दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। नरवाना रोड पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण यहां दिनभर स्थिति खराब रही। पानी में वाहन बंद हो गए। लोगाें ने बड़ी मुश्किल से वाहनों को निकाला। पानी भरा होने की सूचना के बाद लोगों ने अपने वाहन बाइपास होकर निकाले।
बॉक्स
अर्जुन स्टेडियम व पुराना बस स्टैंड बने तालाब
शहर के अर्जुन स्टेडियम तथा पुराना बस स्टैंड बरसात के बाद तालाब नजर आए। अर्जुन स्टेडियम में तीन से चार फुट पानी भर गया, जबकि पुराने बस स्टैंड में तीन फुट से ज्यादा पानी हो गया। यहां पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण इस पानी की निकासी नहीं हो सकी।
बॉक्स
डीसी ने किया शहर का दौरा
बुधवार सुबह डीसी डॉ. मनोज कुमार ने शहर का दौरा किया और बरसाती पानी की निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अंडरपास, नरवाना रोड समेत अन्य स्थानों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद अधिकारियों को तुरंत पंप सैट लगाकर पानी की निकासी करने को कहा।

बॉक्स
30 जुलाई तक बारिश की संभावना
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 30 जुलाई तक बारिश के आसार बने हैं। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर अच्छी बारिश की संभावना है। तापमान में भी गिरावट आएगी। किसान नरमा फसल में पानी खड़ा नहीं होने दें। बारिश से फसलों को अच्छा फायदा पहुंचेगा।
फोटो कैप्श
26जेएनडी24 : नरवाना रोड का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी डॉ. मनोज कुमार। संवाद
26जेएनडी25 : नागरिक अस्पताल परिसर में भरा पानी। संवाद
26जेएनडी26 : अर्बन इस्टेट कॉलाेनी की गलियों में भरा पानी। संवाद
26जेएनडी27 : डीसी के सामने ही अपनी गाड़ियों को धक्का मारकर अंडरपास से बाहर निकालते लोग। संवाद
26जेएनडी29 : अंडरपास के भरे पानी में वाहन फंसने के बाद लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed