फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work to fill deep potholes in the city has started, there was a danger of vehicles overturning

Jind News: शहर में गहरे गड्डे भरने का काम शुरू, वाहन पलटने का रहता था खतरा

Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Work to fill deep potholes in the city has started, there was a danger of vehicles overturning
21जेएनडी31: बस अड्डे से सफीदों रोड की तरफ आने वाले सर्विस रोड पर बने गड्डों को भरने के लिए बिछा
जींद। बस अड्डे से गोहाना रोड और सफीदों रोड पर दोनों तरफ गहरे गड्डों से अब निजात मिलेगी। इस पर वीरवार को काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि यहां की हालात बदहाल होने के कारण छोटे वाहनों के पलटने तक का डर रहता था।
विज्ञापन

बस अड्डे से सफीदाें रोड की तरफ उतरने वाले सर्विस रोड की हालात ज्यादा बदहाल होने के कारण ई रिक्शा, ऑटो के पलटने, कार के गड्डों में फंसने का डर बना हुआ था। दूसरे शहरों व आसपास के क्षेत्र से शहर में आने वालाें के लिए बस अड्डे का यही मुख्य रास्ता है।
विज्ञापन

इस पर दोनों तरफ गहरे गड्डे पहले से ही बने थे लेकिन बरसात के कारण इनकी हालात ज्यादा बिगड़ गई थी। अब इनके सुधार के लिए काम शुरू किया गया है। यहां पर बस अड्डे से आने वाले यात्री हजारों की संख्या में ऑटो में सवार होकर शहर की तरफ आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्डों में पानी भरा होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी छोटे वाहन चालकों को हो रही थी। फिलहाल सफीदों रोड की तरफ के सर्विस रोड पर काम शुरू कर दिया गया है। सबसे ज्यादा परेशानी इसी तरफ थी। इसके अलावा गोहाना रोड से बस अड्डे की तरफ जाने वाले गड्डे फिलहाल ज्यों की त्यों हैं। इनको भी जल्द ही भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।

वर्जन
जिले में जितनी भी सड़कें टूटी हुई हैं। इसी सप्ताह सभी सड़कों पर बने गड्डों को भरने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बरसात के कारण गड्डे भरने का काम रुका हुआ था। अब मौसम साफ होते ही गड्डों को भरवा दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
--मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed