फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work stalled due to strike, people's patience started responding

Jind News: हड़ताल से अटके काम, लोगों का धैर्य देने लगा जवाब

Wed, 24 Jul 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Work stalled due to strike, people's patience started responding
जींद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर कंप्यटूर ऑपरेटर की चल रही हड़ताल नौ दिन से जारी है। अभी हड़ताल खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार ने उनको अभी तक लिखित में आश्वासन नहीं दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। इससे उनका कोई काम नहीं हो पा रहा है। काम नहीं होने से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से सीएम विंडो का काम बंद है और तहसील में भी कोई काम नहीं हो रहा है। तहसील और ई-दिशा केंद्र से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं। जमीन या प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रहा है तो ई-दिशों केंद्र में बनने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। अब लोग मांग करने लगे हैं कि जब तक कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल खत्म नहीं होती है तब तक जिला प्रशासन को अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था करनी चाहिए। ई-दिशा केंद्र के तीन-चार काउंटर पर ही कर्मचारी बैठ रहे हैं, जबकि बाकी खाली रहते हैं। ऐसे में एक-दो कार्य को छोड़कर अन्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी लंबे समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जॉब सिक्योरिटी देने और स्पेशल रेगुलराइजेशन पॉलिसी लाने की उनकी मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील में रोजाना होती थीं 750 रजिस्ट्रियां

जिले के सभी ब्लॉकों की तहसील में रोजाना लगभग 750 रजिस्ट्रियां होती हैं। इसके अलावा जमाबंदी, नकल, फर्द समेत अन्य कार्य से भी सरकार को काफी राजस्व मिलता है। इसके अलावा ई-दिशा केंद्र में भी ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन आरसी, ईडब्ल्यूएस समेत अन्य प्रमाण पत्र बनवाने की फीस वसूली जाती है। अब कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते यह सभी कार्य बंद पड़े हैं। रोजाना रजिस्ट्री होने से करीब आठ-दस करोड़ के स्टांप बिक जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

नौ दिन से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन मुझे मेरा इंतकाल नहीं मिल रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल की वजह से मेरा काम अटका हुआ है। कब तक हड़ताल चलेगी इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। -राममेहर, ओमनगर।


कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसील कार्यालय तथा ई-दिशा केंद्र का कामकाज अटका हुआ है। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बिना कार्य करवाए ही लौट रहे हैं। -बलराम जाखड़, नायब तहसीलदार, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed