फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work on installation of platform and shed at railway junction started with Rs 8 crores

Jind News: 8 करोड़ से शुरू हुआ रेलवे जंक्शन पर प्लेटफार्म और शेड लगाने का काम

Wed, 18 Sep 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 18 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Work on installation of platform and shed at railway junction started with Rs 8 crores
जींद। रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग के नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। अब जंक्शन के चारों प्लेटफार्म का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नए शेड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्लेटफार्म और शेड के निर्माण पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है। चारों प्लेटफार्म पर 200 मीटर लंबे शेड का निर्माण भी शुरू हो गया है। फिलहाल चारों प्लेटफार्म पर चार शेड बने हुए थे, लेकिन वे जर्जर हो चुके थे। उनकी छत कंडम हो चुकी थी। अब उनको हटाकर नई छत बनाई जा रही है। यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं थी। प्लेटफार्म-4 पर ही बने शेड के नीचे यात्रियों को बैठना पड़ रहा था। प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर यात्री पेड़ों के नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंताजर करते थे, लेकिन अब शेड लगाने से यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा मिल जाएगी। बारिश होने पर यात्रियों को परेशानी का सामन करना पड़ रहा था। बारिश से बचने के लिए प्लेटफार्म-4 पर बने शेड की तरफ भागना पड़ता था। साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म-3 पर लगाई गई ग्रिल, पेड़ों के लिए बनाए गमले

रेलवे जंक्शन के हालात को सुधारने के लिए सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। प्लेटफार्म-3 पर ग्रिल लगाने का काम चल रहा है। प्लेटफार्म पर पेड़ के चारों तरफ चबूतरे का निर्माण किया जा रहा है, ताकि रेलवे जंक्शन सुंदर भी दिखाई दें और यात्री पेड़ के नीचे बैठकर आराम भी कर सकें। प्लेटफार्म-3 को ऊंचा करने क काम चल रहा है। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर-1, 2 और 4 को भी ऊंचा किया जाएगा। प्लेटफार्म की दीवार कई जगह से कंडम हो चुकी थी। इससे हादसा होने का डर बना रहता था। एक्सीलेटर लगाने का कार्य भी जोरों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म 1 और 3 पर शेड लगाने का ढांचा तैयार

प्लेटफार्म नंबर 1 और 3 पर चार नए शेड लगाने के लिए ढांचा खड़ा कर दिया गया है। अब उन पर शेड लगाने का काम शुरू किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-2 और 4 पर भी नए शेड लगाए जाएंगे। इनको लेकर खुदाई का काम किया जा रहा है।


रेलवे जंक्शन के सभी प्लेटफार्म और शेड पर लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्लेटफार्म को ऊंचा करने का काम चल रहा है। साल के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -अनुभव चिल्लाना, ठेकेदार, रेलवे जंक्शन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed