फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work of online land records of 62 villages started

Jind News: 62 गांव की जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड का काम शुरू

Fri, 18 Jul 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 18 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Work of online land records of 62 villages started
जींद। जिले के 62 गांव की जमाबंदी अपडेट का कार्य शुरू हो गया है। इन गांव की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इसको लेकर नई जमाबंदी की प्रीटिंग का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। 100 प्रतिशत पूरा होने के बाद जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट कार्य तेजी से शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की हिदायत के अनुसार हर साल जिले की 20 प्रतिशत जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करना होता है। इस बार में जिले के 62 गांव चुने गए हैं। पिछले 5 साल में जितनी भी जमीन खरीद-फरोख्त हुई है। राजस्व विभाग ने जमीन की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले साल 61 गांव की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट किया गया। जमाबंदी के रिकाॅर्ड का कन्साइनमेंट (अपडेट) करने का फायदा यह होगा कि लोगों को अपनी जमीन का इंतकाल निकलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमीन से संबंधित किसी कार्य के लिए जमाबंदी की नकल से ही काम चल जाएगा। कोर्ट से संबंधित मामलों में जमानत के लिए भी इंतकाल के बजाय जमाबंदी नकल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांव की जमीन का रिकॉर्ड होगा अपडेट

जींद ब्लॉक के 17 गांव की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट होगा। इसमें जींद, तेग बहादुर, लखमीरवाला, सिंधवीखेड़ा, बरसोला, पड़ाना, राजपुरा, झांझखुर्द, रूपगढ़, ईक्कस, बिरोली, ढिगाना, बरहा कलां, खरकरामजी, रामराय, किनाना और जाजवान हैं। अलेवा ब्लॉक के गोहिया, पेगां, जीवनपुर, बधाना, रायचंदवाला, नगूरां, थुआ और अलेवा गांव शामिल हैं। उचाना ब्लॉक के डूमरखा कलां, बड़नपुर, भगवानपुरा, उचाना खुर्द, काकड़ोद, बड़ौदा, घोघड़ियां और खटकड़ गांव हैं।
जुलाना ब्लॉक के लिजवाना खुर्द, गतौली और कमाचखेड़ा शामिल हैं। नरवाना ब्लॉक के सुरजाखेड़ा, लोहचब, खानपुर, लोन, सच्चाखेड़ा, सैंथली, धमतान साहिब, खरल, ढाबी टेकसिंह, पदार्थखेड़ा और गुरुसर गांव है। वहीं सफीदों ब्लॉक के सफीदों शहर, मलिकपुर, खेड़ा खेमावती, अंटा, निम्नाबाद, सिंघपुरा, हाट, ऐंचरा खुर्द, कलावती, ढाठरथ, रिटोली, रजाना, मोरखी, भंभेवा और भिड़ताना शामिल हैं।

-------------

जमीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड को लेकर तकनीकी खामियां दुरुस्त कर दी हैं। वहीं विभाग कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे दी थी ताकि आगे जमाबंदी अपडेट में कोई परेशानी न आए।


-राजेश गौतम, प्रोग्रामर, जिला राजस्व विभाग जींद

--------------

जिले में जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट का काम शुरू हो या है। पूरे जिले में 62 गांव की जमीन की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट होगा। जमाबंदी की प्रीटिंग का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed