फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Work of Jal Jeevan Mission stuck in 300 villages in protest against non-payment of contractors

जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा ठेकेदारों की पेमेंट नहीं देने के विरोध में 300 गांव में जल जीवन मिशन के रुके काम

Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Work of Jal Jeevan Mission stuck in 300 villages in protest against non-payment of contractors
जींद। जनस्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत गांवों में चल रहे कार्यो के बिलों का कई माह से भुगतान नहीं होने के चलते ठेकेदारों ने जनस्वास्थ्य विभाग के विकास कार्य रोक दिए। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के करीब 300 गांवों में काम चल रहे थे। ठेकेदारों का कहना है कि उनकी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि के बिलों की अदायगी विभाग ने नहीं की है। वहीं जीएसटी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने पर भी उन पर मार पड़ी है।
विज्ञापन

इसको लेकर वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग जींद सर्कल के नरवाना, जींद, उचाना, सफीदों के ठेकेदार कार्यालय के सामने मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जिसमें ठेकेदार भारत भूषण के नेतृत्व में हुई बैठक में समय पर पेमेंट न होना, बिल पास न होना और जीएसटी दरों में बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। भारत भूषण ने बताया कि विभाग द्वारा जनवरी से ठेकेदारों के बिलों का भुगतान करने में देरी की जा रही है। मार्च के बाद के तो अधिकतर बिल अटके हुए हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन बजट नहीं होने की बात कह दी जाती है। एक तरफ निर्माण व अन्य सामग्री के रेट डेढ़ गुणा हो चुके हैं। जिससे लागत भी बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ विभाग बिलों की पेमेंट नहीं कर सकता। ऐसे में वह काम जारी नहीं रख सकते। इसलिए ठेकेदारों ने फैसला लिया है कि जब तक पहले हुए कामों के बिलों का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक काम बंद रखा जाएगा। वहीं सरकार की तरफ से कार्यों के टेंडर पर जीएसटी भी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। यह पुराने कामों पर भी लागू है। अगर किसी के पास दो लाख रुपये का टेंडर है, तो उसे 24 हजार रुपये की जगह अब 36 हजार रुपये जीएसटी देना होगा। जोकि गलत है। इसके विरोध में अब ठेेकेदार रविवार को चंडीगढ़ में बैठक करेंगे, जिसमें जींद के अलावा दूसरे जिलों के ठेकेदार भी शामिल होंगे। उस बैठक में आगे की रणनीति बनाकर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

मै चंडीगढ़ गया हूं। ठेकेदारों के बिलों के भुगतान के बारे में जानकारी नहीं है। इसको लेकर संबंधित एक्सईएन से बात कर पूरे मामले की जानकारी लेकर इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमएस राणा, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed