फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women's commission not satisfied with police clean chit to IPS

Jind News: आईपीएस को पुलिस क्लीनचिट से संतुष्ट नहीं महिला आयोग

Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women's commission not satisfied with police clean chit to IPS
04जेएनडी37: महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया महिला थाने में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीलम से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया मंगलवार शाम को जींद पहुंचीं और महिला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जींद के तत्कालीन आईपीएस को पुलिस जांच से मिली क्लीनचिट पर संतुष्टि नहीं जताई।
उन्होंने कहा कि उनको जो रिपोर्ट मिली थी और उनके सामने जो तथ्य आए थे। उन पर उन्होंने जांच शुरू की थी, लेकिन महिला आयोग इस जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईपीएस को पुलिस जांच से क्लीनचिट मिली है। उनके पास इसका कोई तथ्य नहीं आया। अगर तत्कालीन आईपीएस निर्दोष थे तो उन्होंने उनके खिलाफ साजिश रचने वाले यूट्यूबर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करवाई। उन्होंने महिला थाने में पहुंचकर निरीक्षण किया। थाने में लंबित मामलों के बारे में पूछा और सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के यौन शोषण के मामले में जानकारी ली। इसमें उन्होंने पूछा कि मामले में कितने लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई और कितने गिरफ्तार हुए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी सरपंच सुरेंद्र व एक महिला जिन्होंने वीडियो वायरल किया था। उनको गिरफ्तार किया है, जबकि सरपंच की पत्नी कविता व गांव का ही कृष्ण जिन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाया था, उनकी गिरफ्तारी बाकी है। इसके बाद चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने पीड़िता के गांव जाकर लगभग आधा घंटा तक बातचीत की। पीड़िता ने इस मामले में कुछ और नाम भी महिला आयोग की चेयरपर्सन को बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed