{"_id":"69307ca1d130b0bdcc09e3d1","slug":"womens-commission-chairperson-will-conduct-an-investigation-at-crsu-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-144843-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू में आज महिला आयोग की चेयरपर्सन करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू में आज महिला आयोग की चेयरपर्सन करेंगी जांच
विज्ञापन
03जेएनडी47: रेणू भाटिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में छात्राओं के यौन शोषण मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने बुधवार को एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वीरवार को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया खुद विश्वविद्यालय में आकर मामले की जांच करेंगी। इसको लेकर वह रजिस्ट्रार, वीसी, एसपी जींद व अन्य विश्वविद्याल स्टॉफ से भी बात करेंगी। चेयरपर्सन ने कहा है कि वह घटना के बारे में छात्राओं से बंद कमरे में जानकारी लेंगी ताकि आराेपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
अगर विश्वविद्यालय में यह घटनाक्रम होगा तो बेटियों का शिक्षा व समाज से रिश्ता टूट जाएगा। इस मामले सांसद दीपेंद्र हुड्डा व जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
28 नवंबर को अंग्रेजी विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति रामपाल से मिली थीं। सीआरएसयू के तीन प्रोफेसरों पर छात्राओं ने यौन शोषण और अश्लील चैटिंग के आरोप लगाए थे। एक छात्रा ने प्रोफेसर की बातचीत का स्क्रीनशॉट वायरल कर दिया। इसके बाद कुलपति ने तीन प्रोफेसरों को तत्काल हटा दिया है। छात्र संगठन एबीवीपी के नेताओं ने इस मामले को उठाया और बुधवार को तीनों प्रोफेसरों का पुतला दहन भी किया था। सीआरएसयू की छात्रा ने प्रधानमंत्री कार्यालय, महिला आयोग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को शिकायत भेजी थी।