फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women will participate in Sonipat Lok Sabha rally: Sheela

सोनीपत लोकसभा की रैली में महिलाओं की होगी भागीदारी : शीला

Sun, 25 Jun 2023 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Women will participate in Sonipat Lok Sabha rally: Sheela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दो जुलाई को होने वाली सोनीपत लोकसभा की रैली की तैयारियों के लिए अर्बन इस्टेट स्थित जजपा जिला कार्यालय में महिला जिला प्रधान अमिता ढांडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि जजपा की महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण रहीं। बैठक में जिला व प्रदेश स्तर की महिलाओं ने भाग लिया।

महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए महिलाओं की भागीदारी जरूरी होती है। महिलाओं की मेहनत के दम पर ही संगठन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जजपा की सोनीपत लोकसभा की रैली जुलाना में दो जुलाई को होगी। यह रैली जजपा की लोकसभा चुनावों की तैयारी की पहली रैली है। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए जजपा की प्रत्येक इकाई काम कर रही है। इसमें महिला इकाई की भी बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस रैली को कामयाब बनाए। कहा कि सोनीपत में आने वाली तीनों विधानसभाओं में जाकर महिलाओं को इस रैली का न्यौता दें ताकि विरोधी पार्टियों को जजपा की ताकत का एहसास करवाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि वे इस रैली में महिलाओं को खुद लेकर आएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से किए महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को लक्ष्य लेकर चलना है कि आगामी चुनाव में दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक के बाद शीला भ्याण ने सीमा मलिक लोहचब व ज्योति बद्दोवाल को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर निर्मला कुंडू, शीला चहल, सुशीला मलिक, रविला नंबरदार, सावित्री मडोत्रा, सीमा बद्दोवाल, सुनीता ढुल, मुकेश डुमरखां, शंकुतला घिलौड, वेदवती गौतम, केलो देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed