फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women will get 2100 rupees from 25 under Lado Laxmi Yojana: Devendra Atri

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 25 से मिलेंगे महिलाओं को 2100 रुपये : देवेंद्र अत्री

Sat, 30 Aug 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Women will get 2100 rupees from 25 under Lado Laxmi Yojana: Devendra Atri
29जेएनडी17-अपने आवास पर लोगों से रूबरू होते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। स्रोत ग्रामीण
उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नई योजनाएं को लागू कर रही है। विपक्ष घोषणापत्र को सरकार में आते ही भूल जाते थे। विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा, उसे गीता के समान मानते हैं।
विज्ञापन

संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे हमारी सरकार लगातार पूरे कर रही है। अत्री ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पंडित दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय लिया गया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से यह योजना शुरू होगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा। अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19 से 20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। एप के जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed