फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women will contest elections in 147 villages, in 153 there will be an electoral battle between men

बज गया पंचायत, जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों का बिगुल

Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Women will contest elections in 147 villages, in 153 there will be an electoral battle between men
147 गांवों में महिलाएं लड़ेंगी चुनाव, 153 में पुरुषों में होगी चुनावी जंग
विज्ञापन

जिले में दो नवंबर को होगा मतदान, दावेदारों ने शुरू की तैयारियां, प्रशासन भी जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ग्राम पंचायतों, पंचों, जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों का बिगुल बज गया है। सरपंचों, पंचों व ब्लॉक समिति के लिए दो नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्य के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होगा। 14 से 19 अक्तूबर तक नामांकन होगा तथा 21 अक्तूबर को नामांकन वापस लिया जा सकता है।
जिले की 300 ग्राम पंचायतों, 25 जिला परिषद के वार्डों, आठ पंचायत समितियों के 187 वार्ड तथा 3500 पंचों का चुनाव होना है। इसके लिए 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया। 300 ग्राम पंचायतों में से 147 ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ होगी तो वहीं 153 गांवों की सरपंच पुरुष बनेंगे। 61 ग्राम पंचायतें एससी श्रेणी के तहत रिजर्व की गई हैं तो वहीं बीसी-ए कैटेगरी की 24 ग्राम पंचायतों के आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुछ आठ पंचायत खंडों के चुनाव होंगे। कुल 7 लाख 56 हजार 163 मतदाताओं में से 4 लाख आठ हजार 985 पुरुष तथा तीन लाख 47 हजार 172 महिला मतदाता हैं। जींद खंड में सबसे अधिक एक लाख 42 हजार 760 मतदाता हैं। इनमें से 76 हजार 902 पुरुष व 65 हजार 838 महिला मतदाता हैं। नरवाना में कुल 87233 मतदाता हैं। इनमें से 47 हजार 36 पुरुष तथा 41 हजार 613 महिला मतदाता हैं। उचाना में एक लाख 39 हजार 148 मतदाता हैं। इनमें से 75 हजार 331 पुरुष व 63 हजार 817 महिला मतदाता हैं। अलेवा खंड में 63 हजार 329 मतदाता हैं। इनमें से 34415 पुरुष तथा 28914 महिला मतदाता हैं। जुलाना में 95277 मतदाता हैं। इनमें से 51948 पुरुष तथा 43293 मतदाता मतदाता हैं। पिल्लूखेड़ा खंड में 68562 मतदाताओं में से 37530 पुरुष तथा 31042 महिला मतदाता हैं। उझाना खंड के कुल 66362 में से 65502 पुरुष तथा 30870 महिला मतदाता हैं। सफीदों खंड में 94159 में से 50670 पुरुष तथा 43488 महिला मतदाता हैं। प्रशासन ने भी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। उधर दावेदार भी नामांकन के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
साढ़े छह साल में बढ़े 55 हजार से अधिक वोट
पिछली बार 2016 में पंचायतों के चुनाव हुए थे। उस समय जिले के सभी खंडों में मतदाताओं की संख्या सात लाख 612 थी। वहीं अब यह संख्या बढ़कर सात लाख 56163 हो गई हैं। इस बार 55503 मतदाता बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव के दौरान तीन लाख 82 हजार 797 पुरुष तथा तीन लाख 17 हजार 815 महिला मतदाता थीं। ऐसे में 26188 पुरुष तथा 29357 महिला मतदाता बढ़े हैं।

वर्जन
सभी ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिले में 300 ग्राम पंचायतें हैं। इनके लिए सभी आरक्षृित व अनारक्षित सरपंचों के लिए कैटेगरी के हिसाब से रिजर्वेशन भी तैयार कर ली गई है। पंचायत विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
--आरके चांदना, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed