फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women were taught how to make artificial jewelry.

Jind News: महिलाओं को कृत्रिम आभूषण बनाना सिखाया

Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women were taught how to make artificial jewelry.
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से गोविंदपुरा में चलाए जा रहे 14 दिवसीय कृत्रिम आभूषण बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें 35 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखबीर सिंह दहिया ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि आज फैशन का युग है और इस युग में कस्टम ज्वेलरी का महत्वपूर्ण स्थान है। आज के युग में महिलाएं कैसे अपना रोजगार करके आगे बढ़ रही हैं और कितने बड़े स्तर तक अपना काम कर रही है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने कर सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीमों के तहत सब्सिडी लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया और बैंकिंग से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि आज के समय में बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस कारण लोगों को जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में काम करते हुए अपना भविष्य सुधार रही है। आपने कृत्रिम आभूषण बनाने जो प्रशिक्षण लिया है उसका लाभ उठाते हुए आप इस क्षेत्र में काम करके आत्मनिर्भर बन सकती है। इस अवसर पर सूरजभान, नीलम गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed